खरगे-राहुल-प्रियंका ने दी ईद-उल-अजहा पर मुबारक

नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर मुबारक देते हुए देशवासियों में भाईचारे, शांति और खुशहाली को बढ़ावा देने की कामना की है।

श्री खरगे ने अपने संदेश में कहा, “ईद-उल-अज़हा निस्वार्थ त्याग, विश्वास और क्षमा के महान मूल्यों का जश्न मनाता है। जैसा हम खुशी के इस अवसर का जश्न मनाते हैं उसी तरह हम सभी मजबूत भाईचारे को बढ़ावा देने, एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में काम करने के लिए एकजुट हों। ईद मुबारक।”

श्री गांधी ने कहा, “सभी को ईद मुबारक। प्यार और समझदारी हमारे दिलों को भर दे और हम सभी को एकजुट करे।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “सभी को ईद-उल-अज़हा मुबारक। इस खुशी के मौके पर, हर घर में प्यार, शांति और समृद्धि भर जाए। सभी को खुशी, आशीर्वाद और भाईचारे की भावना की कामना करता हूँ।”

Next Post

धनखड़ ने दी ईद उल जुहा की शुभकामनाएं

Sat Jun 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को मुसलमान के पवित्र त्यौहार ईद उल जुहा की शुभकामनाएं दी है। श्री धनखड़ ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में देशवासियों को ईद उल जुहा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को […]

You May Like