सिया दीवाली महोत्सव का आगाज़ खरीदारी का शानदार मौका

छतरपुर।हर साल दीवाली से पहले आयोजित होने वाला यह महोत्सव अब लगातार तीसरे वर्ष लोगों के आकर्षण का केंद्र बना शहनाई गार्डन में ‘सिया दीवाली महोत्सव 2025’ की शुरुआत 4 अक्टूबर को की गई। यह महोत्सव 6 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन स्थल रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा, जहां लोगों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का विशेष इंतज़ाम किया गया है।

यह महोत्सव पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और हर बार दीवाली से पहले शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है। मेले में एंटीक वस्तुओं से लेकर नामी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स तक की शानदार रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने वाले स्टॉल भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

लोग यहां घरेलू सजावट, पारंपरिक परिधान, हैंडिक्राफ्ट, ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स और त्योहारों से जुड़ी कई उपयोगी वस्तुएं खरीद सकते हैं।

 

 

Next Post

स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं

Mon Oct 6 , 2025
नर्मदापुरम। लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने पिपरिया कृषि उपज मंडी में आयोजित आत्मनिर्भर सांसद मेला का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए। स्वदेशी उत्पादन से न केवल […]

You May Like