धड़धड़ाते हुए गुजर गई ट्रेनें, दो की मौत

जबलपुर:रांझी थाना अंतर्गत सतपुला ब्रिज के पास एवं गोसलपुर सिहोरा डाउन ट्रेक खजरी फाटक के आगे ट्रेनें दो अधड़े पर धड़धड़ाते हुए गुजर गई। जिससे दोनों की मौत हो गई । रांझी पुलिस ने बताया कि शनिवार को रेल्वे स्टेशन से टे्रक मैनटेनर अभिषेक सिंह परिहार 34 वर्ष ने सूचना दी कि सतपुला ब्रिज के पास लगभग 55 वर्ष अज्ञात व्यक्ति की टे्न से कटकर मौत हो गई।

मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार गोसलपुर थाने में रेल्वे स्टेशन गोसलपुर से प्वाइंट्स मेन चंदन कुमार 30 वर्ष ने सूचना दी कि गोसलपुर सिहोरा डाउन टे्क खजरी फाटक के आगे ताहर काछी उर्फ चैनू पिता चन्नूराम काछी 55 वर्ष निवासी खजरी गोसलपुर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

Next Post

जर्जर मकान की दीवार ढहने से एक की मौत

Sun Apr 19 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी में शनिवार सुबह एक पुराने जर्जर मकान को तोडऩे के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से 40 वर्षीय एक मजदूर की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धनपुरी निवासी धर्मचंद कैशरवानी के पुराने जर्जर मकान को ढहाने […]

You May Like