मंत्री, कलेक्टर और अधिकारी एक ही बस से जन-विश्वास शिविर के लिए रवाना

इंदौर :मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लसूडिया परमार में आयोजित जन-विश्वास शिविर में शामिल होने के लिए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति तथा अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आज सुबह कलेक्टर कार्यालय से एक ही बस में सवार होकर लसूडिया परमार के लिए रवाना हुए।

एक साथ बस से रवाना हुए मंत्री, कलेक्टर, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की यह पहल जन-विश्वास अभियान की भावना को प्रदर्शित करती है। लसूडिया परमार में आयोजित शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Next Post

103 करोड़ के मनी लॉन्डि्रंग केस में 31 आरोपियों पर 21 सितंबर को सुनवाई

Fri Aug 21 , 2026
इंदौर:नगर निगम के फर्जी टेंडर और वर्क ऑर्डर से जुड़े करीब 103 करोड़ रुपए के मनी लॉन्डि्रंग मामले में 21 सितंबर को विशेष पीएमएलए कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. ईडी की ओर से 31 आरोपियों के खिलाफ दाखिल परिवाद पर कोर्ट में संज्ञान को लेकर बहस होगी.ईडी ने 24 जुलाई […]

You May Like

मनोरंजन