जबलपुर को ‘नंबर 1 बनाने की दिशा में बढ़े कदम, कलेक्टर, महापौर और निगमायुक्त सक्रिय

जबलपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के शीर्ष शहरों में शुमार करने के लिए शहर का प्रशासनिक अमला मंगलवार सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आया। सुबह 7 बजे से ही महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से शहर की सफाई व्यवस्था का जमीनी निरीक्षण किया।निरीक्षण की शुरुआत शहर के हृदय स्थल से हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने विभिन्न संयंत्रों का रुख किया । उन्होंने इस दौरान तीन पत्ती, मालवीय चौक, गोल बाजार और रानीताल क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

कठौंदा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का भी अवलोकन महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने यहाँ कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया और प्लांट की कार्यक्षमता का बारीकी से अवलोकन किया ।इस मौके पर उनके द्वारा एबीसी,एमआरएम और अन्य कंपोस्ट प्लांटों का निरीक्षण कर कचरा निष्पादन की गुणवत्ता जांची गई।

स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने पर जोर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि शहर की रैंकिंग में एक बड़ी छलांग लगाना है। निरीक्षण के दौरान महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त ने कहा कि हम जन सहयोग और प्रशासनिक तत्परता के समन्वय से जबलपुर को स्वच्छता में देश का नंबर 1 शहर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी इस बदलाव की असली ताकत होगी।

Next Post

कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

Wed Mar 18 , 2026
कुलदीप यादव के लखनऊ में हो रहे रिसेप्शन में शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल और राजीव शुक्ला भी शामिल होने पहुंचे हैं, जिससे समारोह और खास बन गया है। भारतीय टीम के ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के […]

You May Like