
रतलाम। उपचार के बाद मृत्य होने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की हैं। स्वास्थ्य प्रशासन का दल पहुंचा और अवैध क्लिनिक को सील किया गया। वहीं सरवन थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पप्पू पिता हुकिया खराड़ी उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम सांकड़ की अवैध चिकित्सक द्वारा उपचार किए जाने के कारण मृत्यु होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। इस क्रम में अनुविभागीय अधिकारी सैलाना (राजस्व) के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरवन के डॉ रविन्द्र डामोर (एम.ओ.) की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। जिसमें फार्मासिस्ट पूनमचन्द लेब टेक्नीशियन – सुरजसिंह राबैर, नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद सेन उप निरीक्षक जी. एल. भुरिया एवं उप निरीक्षक जे. एस तोमर एवं दुकान मालिक की बहु अंजली मईड़ा, पास की दुकान मालिक नानालाल पांचाल और सामने की दुकान के मालिक राजु मईड़ा की उपस्थिति में बेरदा रोड सरवन में स्थित अशोक मईड़ा का अवैध क्लिनिक सील किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे बताया कि रतलाम जिले में सरवन क्षेत्र में 14 वर्षीय बालक पप्पू पिता हुकिया खराड़ी निवासी ग्राम सांकड़ की मृत्यु के मामले में डॉ रविंद्र डामोर द्वारा सरवन थाने पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे में बताया कि रतलाम जिले में नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधान अनुसार अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में ग्राम अडवानिया में बड़े केदारेश्वर मंदिर महादेव चौराहे पर दो लोग अलग-अलग स्थान पर अवैध चिकित्सा व्यवसाय करते पाए गए है। श्रीमती उज्ज्वला चौधरी पति दीपक चौधरी निवासी अडवानिया ब्लॉक सैलाना, तथा जय मालिक निवासी विवेकानंद मालिक ग्राम अमरगढ़ ब्लॉक सैलाना को वैधानिक पंजीयन के बिना उपचार करने के लिए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
