वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर लूटा मंगलसूत्र

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवाल लुटेरे ने वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया।

पुलिस ने बताया कि आशा राजपूत 62 वर्ष निवासी बुधौलिया हास्पिटल के पीछे संजीवनीनगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि कछपुरा ब्रिज के पास स्थित हनुमान मंदिर गौतम मडि़या पैदल गयी थी और पैदल ही विपरीत साईड से घर आ रही थी। ज्योति कलेक्शन के सामने मेन रोड़ संजीवनीनगर पहॅुची तभी शाहीनाका तरफ से स्कूटी में 2 लड़के आये और पीछे बैठे लड़के ने उसके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र बलपूर्वक छीन कर संजीवनी नगर गेट से अंदर तरफ भाग गये। पीछे वाला लड़का मटमेली सफेद टीशर्ट पहने था। स्कूटी चालक भी पेंट शर्ट पहने था, उसके मंगलसूत्र में काले गुरिया एवं बीच बीच में सोने के गुरिया कुल 12 लगे थे एवं एक छोटा लाकेट पचकोण जैसा था।

Next Post

दो घरों के टूटे ताले 

Fri Jul 25 , 2025
जबलपुर। माढ़ोताल व गोहलपुर में चोरों ने दो सूने घरों का ताला तोड़ते हुए सोने चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी। माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि श्रीमती रितु पटवा 22 वर्ष निवासी बाबा बर्फानी श्रीनिवास कालोनी ग्रीनसिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट जॉब करती है, अपने […]

You May Like