दो घरों के टूटे ताले 

जबलपुर। माढ़ोताल व गोहलपुर में चोरों ने दो सूने घरों का ताला तोड़ते हुए सोने चांदी के जेवर और नकदी पार कर दी।

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि श्रीमती रितु पटवा 22 वर्ष निवासी बाबा बर्फानी श्रीनिवास कालोनी ग्रीनसिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट जॉब करती है, अपने ससुराल गोसलपुर कटरा रमखिरिया जबलपुर अपने सास ससुर से मिलने घर पर ताला लगाकर गयी थी। गोसलपुर से वापस आकर देखी तो मेन दरवाजा का ताला टूटा था, आलमारी खुली हुयी थी, आलमारी में रखे एक जोड़ी सोने की बाली, 2 जोड़ी सोने के बाला, 1 अंगूठी, गुल्लक मे रखे 5 हजार रूपये कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार गोहलपुर पुलिस ने बताया कि

श्रीमती साजदा बी 32 वर्ष निवासी अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर पर ताला लगाकर मामी और मामा ससुर रजाक खान के साथ रजा चौक अपनी सास को छोड़ने चले गये थे। सास को रजा चौक में छोड़कर अपने मायकेे चली गयी थी, घर की चाबी सास के पास रखी थी। घर वापस आये तो देखा कि दरवाजे का ताला खुला था, अंदर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर सोने का 1 हार, 2 कंगन, 2 जोड़ी कान के गहने, 2 अंगूठी, चांदी की 2 जोड़ी पायल, एक चैन, नगदी 15 हजार रूपये के गायब थे।

Next Post

बांध के दो और गेट खुले, अब 7 गेट से 40 हजार 259 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी

Fri Jul 25 , 2025
जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने शुक्रवार को सुबह 11 बजे इससे वर्षा जल निकासी की मात्रा 10 हजार 595 क्यूसेक से बढ़ाकर 40 हजार 259 क्यूसेक की गई। इसके लिये बांध के आधा-आधा मीटर की औसत ऊंचाई तक खुले पाँच […]

You May Like