ओंकारेश्वर:चैत्र सुदी सिंघारा दोज। सोमवार को प्रातः ओमकार जी बाबा की नगरी में गणगौर माता की बाड़ी खोली गई गणगौर माता के जवारे के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ वाडियो में लगी भक्तों ने कपड़े वस्त्र सुहाग का सामान आदि चढ़ाया और भोग चढ़ाया ।
ब्रह्मपुरी में गजानंद गिरी विष्णुपुरी में प ललित दुबे और शिवपुरी में प रामचंद परसाई जी के यहां पर बाढ़िया खोली गई मध्याह्न के बाद शुभ मुहूर्त में रथ सजाकर सभी भक्त बाढ़िया पहुंचें और वहां से पूजा कर जवारे अपने रथों में रखकर अपने घर पर लाए । और सेवा पूजा कर जोड़े जिमाया
शाम को मेंहदी हल्दी की रश्म करी ।हर्ष उल्लास के साथ खूब नाच गाने भजन हुवे झलारिया दिए
