जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सरस्वतीघाट नर्मदा नदी में एक युवक की लाश उतराती मिली। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक संजू स्वीपर पिता जीवन लाल स्वीपर 25 वर्ष निवासी पंचवटी भेडाघाट ने सूचना दी कि सरस्वतीघाट में एक शव उतरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविको की मदद से शव को नर्मदा नदी के पानी से बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के आसपास होगी। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है इसका भी पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
