जोकोविच 100वां एटीपी खिताब से चूके, मेनसिक ने जीता खिताब

मैड्रिड 31 मार्च (वार्ता) चेक गणराज्य के 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी जैकब मेनसिक ने सोमवार को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्बिया दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर मियामी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। मेनसिक इस जीत के साथ ही एटीपी खिताब जीतने वाले नौवें सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

आज यहां खेले गये वर्षा बाधित मुकाबले में चेक गणराज्य के मेनसिक ने जोकोविच को अपने करियर का 100वां एटीपी खिताब जीतने से रोक दिया। चेक खिलाड़ी ने छह बार के चैंपियन जोकोविच को 7-6(4), 7-6(4) से हराकर मियामी ओपन का खिताब जीता।

ट्राफी जीतने के बाद मेनसिक ने कहा कि उनके मन में अपने आदर्श जोकोविच के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है। टेनिस खेलने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना है। यह अविश्वसनीय लगता है। यह शायद मेरे जीवन का सबसे बड़ा दिन था और मैंने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसको लेकर मैं वास्तव में बेहद खुश हूँ।”

 

Next Post

चोटिल उस्मान खान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर

Mon Mar 31 , 2025
हेमिल्टन, 31 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से बाहर हो गये है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से जारी बयान के अनुसार सलामी बल्लेबाज उस्मान खान नेपियर के मैक्लीन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय […]

You May Like