भोपाल, 22 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रगति की सराहना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शांति, संघर्ष और संस्कार की पुण्यधरा बिहार के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि बिहार राज्य निरंतर प्रगति एवं विकास के नए कीर्तिमान रचता रहे, जन-जन के जीवन में खुशहाली आए।
बिहार का स्थापना दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत बनने पर मनाया जाता है।
Next Post
जल संरक्षण का संकल्प लें- यादव
Sat Mar 22 , 2025
भोपाल, 22 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व जल दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व जल दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया […]

You May Like
-
6 months ago
खड़े ट्रक से भिड़ी लोडिंग पिकअप, दो की मौत
