युवक ने खाया जहर, इंदौर रैफर

शाजापुर, देवास जिले के रहने वाले एक युवक नेे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खा लिया. वहां मौजूद रेलवे पुलिस ने युवक की तबियत बिगड़ती देखी और पूछा, तो उसने जहर खाने की जानकारी दी.

घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है. युवक रेलवे स्टेशन पर बैठा था. जब रेलवे पुलिस कर्मियों ने उसकी तबीयत खराब देखी. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने सल्फास की गोली खाई है और वह कर्ज के बोझ से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए रेलवे पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस के पायलट गौतम गुर्जर और ईएमटी गौतम बैरागी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्राथमिक उपचार देते हुए युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रैफर कर दिया. युवक देवास जिले के टोंक खुर्द तहसील के ग्राम जामुड़ी का रहने वाला है, जिसका नाम कांतिलाल पिता हीरालाल है. पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया है.

Next Post

सांसद के पैसे का शौचालय खा गए ठेकेदार-इंजीनियर

Mon Jun 22 , 2026
शाजापुर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शाजापुर आए थे, उस समय तत्कालीन कांग्रेस की परिषद ने चामुंडा माता टेकरी पर शौचालय निर्माण के लिए पैसे की मांग की थी, जिस पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख की राशि 29 जनवरी 2018 को देने की घोषणा […]

You May Like