मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर- विक्रम सिंह

सतना। सतना जिले के प्रसिद्ध स्थल रामवन में प्रतिवर्ष के अनुसार बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले 5 दिवसीय रामवन बसन्तोत्सव मेले का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह ने किया।

मेले का विधिवत शुभारंभ करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मेले हमारी समृद्धि, वैभवशाली संस्कृति के प्रतीक और सांस्कृतिक धरोहर है। बसंत के प्रेम और उमंग के वातावरण में आपसी मेल-मिलाप से प्रेम, सौहार्दता और भाई-चारे की भावना को मजबूती मिलती है। रामवन में बसन्तोत्सव मेला 27 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, खेल, सार्मथ्य, मनोरंजन की गतिविधयां लगातार चलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रामपुर बघेलान रावेन्द्र सिंह ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एकता अनूप सिंह, एसडीएम बीके मिश्रा, तहसीलदार और मेला अधिकारी सुजीत नागेश, मणिराज सिंह, जनपद सदस्य सुखीनंद चौधरी, सरपंच मतहा मनीषा अनंत प्रताप सिंह, केके सिंह बघेल भी उपस्थित रहे।

रामवन मेले के आयोजन के संबंध में सरपंच मनीषा सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित बसंतोत्सव रामवन मेला वृहद स्वरूप ले रहा है। इस साल लगभग 700 दुकानदारों ने अपनी दुकानें मेले में लगाई है। ग्राम्यजीवन के खुशनुमा माहौल में खेल तमाशे, झूले, कोलाहल के अतिरिक्त गन्ना, लाई, चाट, फुल्की की दुकानों पर मेलार्थियों की भारी भीड देखी गई। उन्होंने बताया कि बसन्तोत्सव मेले में कबड्डी की प्रतियोगिता सहित अन्य देशी खेल भी आयोजित किये जा रहे हैं।

Next Post

जातपात का भेद मिटाकर एकजुट हो हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए हजारों लोग

Fri Jan 23 , 2026
कुरावर। नगर मे हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ. समूचे नगर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ दीप प्रज्जवलित किए गये. दीपावली की तरह चहुंओर रोशनी जगमगा रही थी. अतिथि वक्ताओं ने जातपात का भेद मिटाकर एकजुटता का आव्हान किया. राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की […]

You May Like