अब 15 जुलाई तक बंद रहेगा दमोह नाका चौक

जबलपुर: दमोह नाका चौक से वाहनों के आवागमन पर रोक की अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। फ्लाईओवर के नीचे का यह मार्ग अब 15 जुलाई तक वाहनों के आवागमन के लिये बंद रहेगा। ऐसा यहां सड़क और नाली निर्माण के शेष बचे कार्य को पूरा करने के लिये किया जा रहा है। इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को पूर्व के अनुसार डायवर्टेड रूट से गुजरना होगा।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री शिवेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया दमोह नाका चौक पर सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य वर्षा के कारण बाधित हुआ है और शेष बचे कार्य को पूरा करने इस मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिये अब 15 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि दमोह नाका चौक को आवागमन के लिये बंद किये जाने की अवधि बढ़ाये जाने से इस मार्ग पर यातायात का डायवर्सन पूर्व के अनुसार ही रहेगा।

Next Post

गोपला गांव में जलभराव से सरकारी भवन और घर खतरे में, नाली निर्माण की मांग तेज

Wed Jul 9 , 2025
सिंगरौली: जिले के गोपला गांव में नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी सरकारी दफ्तरों और ग्रामीणों के घरों में घुटने तक जमा हो रहा है, जिससे कई मकानों और भवनों के धराशायी होने का खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 2022-23 में सांसद रीति पाठक और विधायक अमर सिंह […]

You May Like