इंदौर:बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में नकली ब्रांडेड सिगरेट बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर लाखों रुपये की नकली सिगरेट जब्त की.
बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि एलोरा टोबैको कंपनी और उसके डायरेक्टरों पर कॉपीराइट अधिनियम 1957, बीएनएस की धारा 345(3), और ट्रेडमार्क एक्ट 1999 के तहत मामला दर्ज कर, 14 लाख से अधिक की नकली सिगरेट जब्त की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल्ड फ्लेक और राउंडल ब्रांड के नकली सिगरेट का उत्पादन किया जा रहा है। जब टीम ने प्लॉट नंबर 42डी, सेक्टर सी, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम पर छापा मारा तो मौके से भारी मात्रा में गोल्ड इम्पेक्ट, NUT CUT VIRGINIA, FOREVER SPECIAL और FOREVER FLAKE ब्रांड की सिगरेट जब्त की गई.
20 कार्टून NUT CUT VIRGINIA सिगरेट – कीमत ₹14,40,000, 22 कार्टून A-10 सिगरेट – कीमत ₹12,67,200, 19 कार्टून FOREVER SPECIAL सिगरेट – कीमत ₹13,68,000, 1 कार्टून FOREVER FLAKE सिगरेट (24 पैकेट) – कीमत ₹72,000, कुल जब्ती: ₹41,47,200 की नकली सिगरेट जब्त की है. पुलिस ने मौके से नकली सिगरेट के सैंपल जब्त कर दो-दो पार्सल तैयार किए हैं. गोदाम मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है, और फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है. मामले में पुलिस का कहना है कि कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के इस मामले में ब्रांड कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा था. पुलिस अब इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगा रही है.
