बस स्टॉप पर जेब काटकर मोबाइल चोरी

इंदौर: शहर में जेब काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ताजा मामला राजेंद्र नगर बस स्टॉप, एबी रोड का है, जहां अज्ञात बदमाश ने एक युवक का मोबाइल चोरी कर लिया.
राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी राजेन्द्र बिरथरे ने बताया कि फरियादी वैभव निवासी सूर्यदेव नगर, इंदौर सुबह 9:35 से 9:40 बजे के बीच बस स्टॉप पर खड़ा था.

इसी दौरान उसके लोअर की दाहिनी जेब से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन ओप्पो चोरी कर लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

Next Post

घूरकर देखने की बात पर युवक पर हमला

Fri Feb 14 , 2025
इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र के अर्जुनसिंह नगर स्थित गणेश मंदिर चौराहा पर घूरकर देखने की बात को लेकर विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया. आरोपी शिवा भारती ने पीड़ित युवक को गालियां देते हुए हमला कर दिया, जिसमें उसका भाई और बहन भी घायल हो […]

You May Like