उत्तरी गाजा में इजरायली सैनिक की हत्या

यरूशलम, 30 जून (वार्ता) उत्तरी गाजा पट्टी में एक इजरायली सैनिक की हत्या कर दी गई। इजरायल की सेना ने कहा ने यह जानकारी दी।
सेना ने एक बयान में कहा कि 401वीं ब्रिगेड की 601वीं कॉम्बैट इंजीनियरिंग बटालियन के 20 वर्षीय सार्जेंट यिसरेल नतन रोसेनफेल्ड रविवार को ‘लड़ाई के दौरान गिर गए।’
इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने बताया कि जवान रोसेनफेल्ड की मौत जबालिया में एक विस्फोटक उपकरण के फटने से हुई।
गौरतलब है कि जून की शुरुआत से गाजा पट्टी में 21 इजरायली सैनिक मारे गए हैं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 तक जवानों की मृत्यु का आंकड़ा 880 हो गया है।
इससे पहले रविवार को फिलिस्तीनी सूत्रों ने उत्तरी गाजा में भारी बमबारी की सूचना दी थी। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायली हमलों में कम से कम 88 लोग मारे गए और 365 घायल हो गए। यह हमला तब हुआ जब इजरायली सेना ने नई निकासी चेतावनियाँ जारी कीं, जिसमें गाजा शहर और जबालिया के निवासियों से अल-मवासी क्षेत्र की ओर तुरंत जाने का आह्वान किया गया।
इस बीच, गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने कल कहा कि अक्टूबर 2023 से इजरायली सैन्य अभियानों में फिलिस्तीनी मौतों की संख्या कम से कम 56,500 हो गई है।

Next Post

सुरक्षा परिषद अमेरिका और इजरायल को "आक्रमण " के सूत्रधार के रूप में चिन्हित करे: ईरान

Mon Jun 30 , 2025
तेहरान,30 जून (वार्ता ) ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराग्ची ने कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से इजरायल और अमेरिका को ईरान के खिलाफ “आक्रमण” के सूत्रधार के तौर पर चिन्हित करने का आह्वान किया। आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी के अनुसार,संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद अध्यक्ष […]

You May Like