सुरक्षा परिषद अमेरिका और इजरायल को “आक्रमण ” के सूत्रधार के रूप में चिन्हित करे: ईरान

तेहरान,30 जून (वार्ता ) ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अराग्ची ने कल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से इजरायल और अमेरिका को ईरान के खिलाफ “आक्रमण” के सूत्रधार के तौर पर चिन्हित करने का आह्वान किया।

आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी के अनुसार,संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद अध्यक्ष कैरोलिन रोड्रिग्स-बिर्केट को लिखे एक पत्र में श्री अराग्ची ने परिषद से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने इजरायल पर जानबूझकर ईरानी आवासीय भवनों,नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का आरोप लगाया और हमलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का “घोर उल्लंघन” और अंतरराष्ट्रीय कानून का “खुल्लमखुल्ला उल्लंघन” बताया।
उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया है – जो – “संयुक्त राष्ट्र चार्टर, परमाणु अप्रसार संधि, और आईएईए के प्रस्तावों का गंभीर उल्लंघन है।” ईरानी विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा परिषद को “आक्रामकों” को इसके प्रति जवाबदेह ठहराना चाहिए और ऐसे “अपराधों” की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

गौरतलब है कि 13 जून को इजरायल ने ईरान के कई क्षेत्रों पर बड़े हवाई हमले किए जिनमें परमाणु और सैन्य स्थल शामिल थे । इन हमलों में वरिष्ठ कमांडर,परमाणु वैज्ञानिक और कई नागरिक मारे गए। ईरान ने इसके जवाब में इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसके बाद अमेरिका ने 22 जून को तीन ईरानी परमाणु संयंत्रों पर बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने कतर में अमेरिकी अल उदीद एयर बेस पर हमला किया। लगभग 12 दिनों की लड़ाई के बाद,24 जून को ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम हुआ।

Next Post

अटल सागर बांध लबालब, कल खुलेंगे गेट

Mon Jun 30 , 2025
शिवपुरी: अटल सागर बांध (मणिखेड़ा डैम) हाल की बारिश से पूरी तरह लबालब हो गया है। डैम के गेट कल मंगलवार 01जुलाई को प्रातः 7 बजे खोले जाएंगे। अधिकतम 100 क्यूमेक्स जल छोङा जा सकता है। उक्त जल नदी के रास्ते छोड़ा जाएगा। कार्यपालन यंत्री, सम्भाग मड़ीखेड़ा ने सभी आमजन […]

You May Like