सवाल के घेरे में वन्यजीव संरक्षण: पन्ना में रेडियो कॉलर लगे बाघ का मिला शव

पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक दो वर्षीय नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है, जिससे वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अमानगंज बफर रेंज के रमपुरा बीट के हाथीडोल क्षेत्र में एक नाले के पास बाघ का शव मिला। यह वही बाघ था, जिसे 26 अप्रैल 2026 को ग्राम तारा के आबादी क्षेत्र से ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया था और बाद में रेडियो कॉलर लगाकर कोर एरिया में छोड़ा गया था।

वन विभाग के अनुसार रेस्क्यू के बाद बाघ को पूरी तरह स्वस्थ बताया गया था और उसकी गतिविधियों की सतत निगरानी किए जाने का दावा किया गया था। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर ही उसकी मौत होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इससे पहले भी क्षेत्र में एक वयस्क नर बाघ का क्षत-विक्षत कंकाल संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की घटना सामने आ चुकी है, जिसके बाद यह दूसरा मामला होने से हड़कंप की स्थिति है।

क्षेत्र संचालक बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ का शव सुरक्षित मिला है और आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि वे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद विस्तृत जानकारी देंगे। बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

Next Post

राजा शिवाजी के लिए सितारों ने नहीं ली फीस: रितेश देशमुख

Tue May 5 , 2026
मुंबई, 05 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार रितेश देशमुख ने बताया है कि राजा शिवाजी के लिए सितारों ने फीस नहीं ली है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने एक मई को रिलीज़ हुयी है। छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धा को समर्पित यह फिल्म दर्शकों का दिल […]

You May Like