रेलवे पटरी किनारे अफीम के साथ बीटेक का छात्र गिरफ्तार

इंदौर: जूनी इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे पटरी के पास से एक इंजीनियरिंग छात्र को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपए कीमत की अफीम जब्त की गई है. मामले में पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क और खरीददारों की तलाश में जुटी है.

एसीपी विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अफीम लेकर क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना के आधार पर टीम ने जॉनसन आइसक्रीम फैक्ट्री के पीछे रेलवे पटरी किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से 518 ग्राम अफीम बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी की पहचान गोविंद पाटीदार पिता बगदीराम, निवासी ग्राम सेमली जागीर, तहसील मनासा जिला नीमच के रूप में हुई है. वर्तमान में वह इंदौर के तेजाजी नगर स्थित जोशी कॉलोनी में किराए से…

Next Post

फेसबुक दोस्ती के जाल में फंसी महिला, आरोपी ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर:लसुड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म और धोखे का गंभीर मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला को मायके छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने […]

You May Like