धिरौली कोल ब्लॉक पर विधानसभा में हंगामा, JPC जांच की मांग; कांग्रेस का वाकआउट

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली जिले के धिरौली स्थित कोल ब्लॉक का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक के लिए आठ गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिससे कलेक्टर की सूची के अनुसार 12,998 परिवार प्रभावित हैं। आरोप लगाया कि आदिवासी परिवारों को पूर्ण मुआवजा नहीं मिला और वितरण में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

सिंघार ने सदन में दावा किया कि मुआवजा राशि बाहरी लोगों को भी दी गई। उदाहरण देते हुए उन्होंने थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया की पत्नी को 15 लाख रुपये से अधिक तथा यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी स्वाति सिंह के नाम पर लगभग 14 लाख रुपये दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विधानसभा समिति (JPC) गठित करने की मांग की और जांच पूरी होने तक कोल ब्लॉक का कार्य तत्काल रोकने की बात कही।

सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र दौरे से रोका गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मांग स्वीकार न होने और स्पष्ट जवाब न मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध में सदन से वाकआउट किया।

Next Post

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, घायल चालक जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Thu Feb 26 , 2026
छतरपुर। व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में जटाशंकर होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

You May Like