
सिंगरौली:माड़ा थाना क्षेत्र के कुम्हिया चौराहा के पास एक बेकाबू मोटर साइकिल हवा में लहराते हुये सड़क के नीचे खाई में चली गई। जिसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हटका निवासी शिवकुमार बसोर गांव के एक महिला भगवती बसोर एवं बुजुर्ग परशुराम बसोर पिता सोबरन बसोर उम्र 60 वर्ष को मोटरसाइकिल में बैठा कर कहीं बाजार तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि मोटरसाइकिल की स्पीड इतनी तेज थी कि हवा में लहराते हुये सड़क छोड़ कर करीब 30 फीट दूर खाई में गिर गई। जिसमें मोटरसाइकिल के बीच में सवार परशुराम बसोर की मौत हो गई। चालक और महिला घायल हो गये। जिनका इलाज माड़ा शासकीय अस्पताल में चल रहा है।
