ब्राजील ने नेमार को विश्वकप क्वालीफायर के लिए टीम में बुलाया वापस

ब्राजील ने नेमार को विश्वकप क्वालीफायर के लिए टीम में बुलाया वापस

रियो डी जेनेरियो, 07 मार्च (वार्ता) ब्राजील ने दिग्गज फुटबॉलर नेमार को 17 महीनों के बाद कोलंबिया और अर्जेंटीना के खिलाफ विश्वकप क्वालीफायर मुकाबलों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया गया है।

ब्राजील के मैनेजर डोरिवल जूनियर ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम जानते हैं कि वह अभी भी चोट से उबरने होने की प्रक्रिया में है, लेकिन हम यह भी समझते हैं कि उसकी उपलब्धता हमें मैच के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति से उबरने में मदद कर सकती है।”

उन्होंने कहा, “हम स्वाभाविक रूप से उसके उपलब्ध होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिसे हर कोई अच्छी तरह से जानता और समझता है। वह अपनी वापसी से बेहद खुश हैं और हम उन्हें हर तरह की सुरक्षा भी प्रदान करेंगे जिसकी उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जरुरत है।”

उल्लखेनीय है कि ब्राजील का 20 मार्च को ब्रासीलिया में कोलंबिया से और उसके पांच दिन बाद ब्यूनस आयर्स में उसका अर्जेंटीना से मुकाबला है। पांच बार के विश्व चैंपियन वर्तमान में 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी समूह में 12 क्वालीफायर से 18 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Next Post

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए मौका मिला तो तैयार हूं: पुजारा

Fri Mar 7 , 2025
कोलकाता, 07 मार्च (वार्ता) दिग्गज भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए भूख और भी बढ़ गई है, अगर मौका मिला तो मैं इसे लपकने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। पुजारा ने गुरुवार को मीडिया कॉन्क्लेव में भारतीय टीम में वापसी के सवाल […]

You May Like