मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की प्रदर्शनी का शुभारंभ 

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने वाली विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन टेकाम ने फीता काटकर एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों के पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया भी स्थल पर ही की जा रही है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

 

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनिता चौहान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र जी बघेल, दिलीप जी मकवाना, सोहनसिंह जी मरावी, प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जी चौहान, प्रदेश पदाधिकारी कल्याण सिंह डामोर, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, जिला मंत्री रितेश डावर, जिला उपाध्यक्ष आजमसीह आवासीय, संजय गुप्ता, मंडल प्रभारी संतोष थेपड़िया, मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, महामंत्री राजेश गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तीया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई।

Next Post

ईरान युद्ध, जी7 को लेकर ट्रंप-मेलोनी के बीच तनातनी बढ़ी

Sat Jun 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच ईरान युद्ध और जी-7 शिखर सम्मेलन से जुड़े मुद्दों को लेकर सार्वजनिक विवाद गहरा गया है। दोनों नेताओं को कभी करीबी राजनीतिक सहयोगी माना जाता था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब […]

You May Like