उज्जैन: शराबबंदी के बाद शहरी सीमा से बाहर खोली जा रही दुकानों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को देवास रोड और आगर रोड पर रहवासियों ने चक्काजाम और नारेबाजी की। पुलिस ने मामला शांत किया और विरोध प्रदर्शन शांत कराया।प्रदेश की 17 धार्मिक नगरी में 1 अप्रैल से शराबबंदी कर दी गई। उज्जैन में शराब दुकानों को शहरी सीमा से बाहर किया गया है।
जिसके चलते दुकानदारों ने अब सीमा से बाहर अपनी दुकान खोलना शुरू कर दिया है जिसको लेकर लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। बुधवार को देवास रोड शिवांश वेली कॉलोनी के बाहर खुली शराब दुकान को लेकर रहवासियों ने चक्काजाम कर दिया। देवास-उज्जैन के बीच यातायात बाधित हो गया। लोगों ने दुकान स्थानांतरित किए जाने की मांग रखी।
पुलिस को चक्काजाम की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया रहवासियों ने पुलिस को आवेदन देखकर मांग रखी की जल्द से जल्द शराब दुकान को यहां से दूसरे स्थान पर किया जाए। देवास रोड के साथ ही आगर रोड अहमदनगर के समीप खुली शराब दुकान को लेकर भी लोग सडक़ों पर आ गए। करीब 1 घंटे तक शराब दुकान हटाने को लेकर नारेबाजी की गई। लोगों का कहना था कि दुकान खुलने पर यहां नशा करने वालों की भीड़ जमा हो जाएगी और महिलाओं के साथ युवतियों को आने जाने में परेशानी उठाना पड़ेगी।
