राजधानी में तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी ,गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने से पिछले चार दिनों से भीषण शीत लहर का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन समीपवर्ती गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जैसे-जैसे दिन बढ़ा, तेज़ धूप से आसमान साफ़ हो गया, जिससे दृश्यता बेहतर हुई और ठंड कम हुई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है ।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह धुंध रही, हालांकि धीरे-धीरे कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ और सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता लगभग 800 मीटर हो गयी थी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह छह बजे यहां के पालम में दृश्यता 800 मीटर थी, जो सुबह 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर पर आ गयी, जिससे यह ‘हल्के’ से ‘बहुत घने’ कोहरे में बदल गया। आठ बजे इसमें थोड़ा सुधार हुआ और दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गई।

Next Post

भारतीय युवा स्टार्टअप्स में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं: पीएम मोदी

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर देश के स्टार्टअप समुदाय को बधाई दी और कहा कि भारतीय युवा स्टार्टअप्स में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह दिन भारतीयों, खासकर युवाओं […]

You May Like