चौपाल कर सुनी लोगों की समस्यायें
जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चौपाल कर विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने शंकर शाह वार्ड में जोगिनी नगर सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रीवा कालोनी गौरीघाट वार्ड में ललपुर वंशकार मोहल्ला, त्रिपुरी वार्ड में अवनी विहार, रानी दुर्गावती वार्ड और गिरिराज किशोर कपूर वार्ड में चौपाल की।
चौपाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में किये विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि जनहित के और भी कार्य होंगे। लोगों ने ज्यादातर पानी, सड़क, नाली व साफ-सफाई सुनिश्चितता करने का आग्रह किया। मंत्री श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की सुनिश्चितता को लेकर प्राथमिकता से कार्य करेंगे।
आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करें
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मदन महल के पास नागपाल गार्डन में स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट की। इस दौरान लोगों ने सड़क व नाली निर्माण, मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से गंभीर बीमारी के ईलाज के लिये सहायता, पात्रता पर्ची, साफ-सफाई, आयुष्मान कार्ड में सुधार तथा वृद्धावस्था और कल्याणी पेंशन दिलाने का आवेदन दिया। मंत्री श्री सिंह ने लोगों के पास जाकर आवेदन लिये साथ ही उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किये कि वे आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करें
