किशोरी को आरोपियों के चंगुल से दोबारा कराया मुक्त

सिंगरौली: थाना बरगवां अंतर्गत नाबालिक हिन्दू बालिका उम्र 16 वर्ष को करीब दो साल पूर्व बगदरी गांव के निवासी मुस्लिम युवक जफरुद्दीन बहला फुसलाकर शादी का लालच देकर सूरत भगा कर ले गया था। जहां नाबालिक को दूसरी बार बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने काउंलिंग कर उसके परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया है।
परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने सक्रियता से उसे बरामद कर आरोपी को पाक्सो के तहत जेल व उक्त नाबालिक बालिका की परिवार वापसी की गई थी।

किंतु जफरुद्दीन के जेल से रिहा कराने के लिए उसके परिजनों खुर्शीद आलम, जहारुद्दीन व कलामुद्दीन ने उक्त नाबालिक को दोबारा घर से भगवाकर 1 वर्ष 6 माह तक अपने घर में रखे हुए थे और उनका कहना था कि हमारे जफरुद्दीन को उसके पक्ष में गवाही देकर जेल से जब तक नही छुड़ाओगी तब तक तुम्हे यही रहना होगा। बीते 22 फरवरी को देवसर कोर्ट में बयान के दौरान समिति के संज्ञान में आने पर पुलिस के मदद से उक्त नाबालिक बालिका को समिति कार्यालय में प्रस्तुत करवाकर उसकी काउंसलिंग व कथन उपरांत समझाइस देकर माता-पिता को समझाइस कथन व घोषणा पत्र उपरांत माता-पिता को सौंप कर परिवार वापसी की गई

Next Post

खतरे में काचन नदी का अस्तित्व

Tue Apr 1 , 2025
सिंगरौली: लाल ईटा में लगे प्रतिबंध के बाद भी नगर निगम क्षेत्र में ही अवैध कोयले से ईटा भट्टा धधक रहे हैं।यह अवैध कारोबार वार्ड क्रमांक 29 देवरा के सरकारी जमीन पर हो रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में लाल ईंटों भट्टों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का दावा […]

You May Like