बीच बाजार हुई चाकूबाजी: दो नाबालिगों के बीच लड़ाई में एक घायल

सीधी ।शहर में पूजा पार्क के सामने मुख्य सडक़ के किनारे दो गुटों के नाबालिगों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते चाकूबाजी में तब्दील हो गई। इस दौरान दो नाबालिगों ने एक अन्य नाबालिग को सडक़ की पटरी पर गिराकर चाकू से कई वार किए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते देखकर एक नाबालिग चाकू लेकर उस व्यक्ति की तरफ भी लपका। बाद में वहां मौजूद लोगों ने घायल नाबालिग को जिला अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर पूजा पार्क के सामने गायत्री मंदिर के समीप अचानक किसी बात को लेकर नाबालिगों में कहासुनी हो गई। दो नाबालिगों ने अन्य नाबालिग को जमीन पर गिराकर हमला शुरू कर दिया। जमीन पर गिरे नाबालिग को एक नाबालिग द्वारा बार-बार चाकू से हमला किया जा रहा था। वहां मौजूद कुछ अन्य नाबालिगों ने उसे रोंकने का प्रयास भी किया। दरअसल पिछले कुछ महीनों में सीधी में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ नाबालिग खुलेआम चाकू लेकर घूम रहे हैं और गैंग बनाकर झगड़ा भी कर रहे हैं। स्थिति काफी बेहद गंभीर होती जा रही है। इस घटना का वीडियो आज शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

इनका कहना है

वीडियो पूजा पार्क के सामने गायत्री मंदिर के समीप का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कन्हैया सिंह बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली सीधी

Next Post

लोकायुक्त ने 2 हजार की रिश्वत लेते हल्का पटवारी को किया ट्रैप

Sat Nov 8 , 2025
सीधी ।शहर के दक्षिण करौंदिया वार्ड क्रमांक 10 विवेकानंद कॉलोनी में आज लोकायुक्त रीवा की टीम ने दबिश देते हुए तहसील चुरहट के हल्का नंबर 20 मवई वृत्त धुम्मा के पटवारी शिव प्रताप सिंह उम्र 46 वर्ष को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। यह रिश्वत स्थगन […]

You May Like