इंडिगो पुणे और भुवनेश्वर के बीच शुरू करेगी सीधी सेवा

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो आगामी 25 अक्टूबर से पुणे और भुवनेश्वर के बीच सीधी दैनिक सेवा शुरू करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह इस मार्ग पर एयरबस ए320 विमानों का परिचालन करेगी। यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या प्राधिकृत टैवल पार्टनर के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस उड़ान से आईटी और शिक्षा के क्षेत्र के दो बड़े शहर आपस में हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे। इससे पेशवरों, छात्रों और कारोबारियों को आसानी होगी। साथ ही पर्यटन और सांस्कृतिक यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही भुवनेश्वर से अब 15 शहरों के लिए इंडिगो की उड़ानें उपलब्ध होंगी।
पुणे से भुवनेश्वर की उड़ान 6ई 6055 रात 11.50 बजे रवाना होगी। वापसी की उड़ान भुवनेश्वर से रात 2.35 बजे चलेगी।

.....

Next Post

“We Will Do It” के नारों से गूंजा आलीराजपुर, मोदीमय हुआ माहौल

Wed Oct 7 , 2026
आलीराजपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को आलीराजपुर के रामदेव वाटिका समाधि स्थल पर भव्य सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले […]

You May Like