
आलीराजपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को आलीराजपुर के रामदेव वाटिका समाधि स्थल पर भव्य सेवा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 5 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणजनों एवं जिलेवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान पूरा परिसर उत्साह, जोश और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष (मकू) परवाल, जिला प्रभारी श्री दिलीप पटोदिया, विशाल रावत माधोसिंह डावर सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का मार्गदर्शन किया।
*मोदी के संबोधन से जोश से भर उठा आलीराजपुर*
राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी उद्बोधन प्रारंभ हुआ। जैसे-जैसे प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत और 2047 के भारत के संकल्प की बात रखी, सभा में मौजूद हजारों लोगों में उत्साह का संचार होता गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “We Will Do It” का संकल्प दिए जाने के साथ ही आलीराजपुर में भी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों ने जोरदार “We Will Do It” के नारे लगाए। पूरा रामदेव वाटिका परिसर नारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह मोदीमय हो गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीय अपनी सामूहिक शक्ति, दूरदर्शी नीतियों और कठोर परिश्रम के बल पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।
प्रधानमंत्री के इस आह्वान के साथ ही सभा में उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
*दोनों विधानसभाओं के लिए रवाना हुई सेवा ज्योति मशाल यात्रा*
सेवा संकल्प सभा के पश्चात कार्यक्रम स्थल से कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने मशाल जला कर वृहद सेवा ज्योति मशाल यात्रा का शुभारंभ किया। सेवा ज्योति मशाल को लेकर निकलने वाली यह यात्रा आलीराजपुर एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी तथा विभिन्न क्षेत्रों और गांवों में सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश पहुंचाएगी।
विधानसभावार निकाली गई सेवा ज्योति मशाल यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान “मोदी जी को जय श्री राम”,
“We Will Do It”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” सहित विभिन्न राष्ट्रवादी नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाने का संदेश दिया जाएगा।
भाजपा पदाधिकारी एवं हजारों जिलेवासी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान, सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष (मकू) परवाल, जिला प्रभारी श्री दिलीप पटोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरते, विशाल रावत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 5 हजार से अधिक ग्रामीणजन एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति मशाल यात्रा के माध्यम से आलीराजपुर जिले में सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लेकर एकजुटता का संदेश दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “We Will Do It” के संकल्प के साथ जिलेवासियों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने दी।
