
जबलपुर। छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से 25 मासूम बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी की जमानत याचिका पर बढ गयी। हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने अगली सुनवाई 20 जनवरी को निर्धारित की है।
गौरतलब है कि जहरीले सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने 6 अक्टूबर को डॉ प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया था। जिला न्यायालय से जमानत आवेदन खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। आरोपी डॉक्टर की तरफ से दायर जमानत आवेदन में कहा गया है कि बच्चों की मौत के लिए वे जिम्मेदार नहीं, बल्कि इसमें दवा कंपनी की गंभीर लापरवाही है। उन्होंने नियमानुसार दवा लिखी थी और सिरप में जहरीले तत्व होने की जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की बनती है। जमानत आवेदन के विरोध में दो दर्जन से अधिक हस्ताक्षरकर्ताओं की तरफ से आवेदन दायर किये गये है।
