फुल्की खाने का कहकर घर से निकली छात्रा का अपहरण

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी से एक 14 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण कर लिया गया। छात्रा घर से फुल्की खाने का कहकर निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं में पढऩे वाली 14 वर्षीय छात्रा दोपहर करीब 12 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह फुल्की खाने जा रही है। लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी।

मां ने बेटी के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन लगातार बंद आ रहा था। चिंतित परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाके में काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही आशंका जाहिर की कोई अज्ञात बहला-फुसालकर उनकी बेटी का अपहरण कर ले गया है।

Next Post

दो युवकों को चाकू से गोदा, मेडिकल रेफर

Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल में बदमाशों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया । हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं […]

You May Like