जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल में बदमाशों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया । हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस के मुताबिक एंडरूस एंथोनी 19 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास गोरखपुर, अपने दोस्त दुर्गेश झारिया के साथ चायनीज खाने मयूर स्वीट्स के सामने विजय गुप्ता की दुकान हाथीताल गया था तभी मोटर सायकल से निखिल बर्मन और अब्बू बर्मन पहुंचे ओर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। निखिल बर्मन ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर एंडरूस को सीना एवं दुर्गेश को गर्दन में चोट पहुंचा दी। उसी समय जित्तू बर्मन, शुभ बर्मन आकर हाथ मुक्कों से मारपीट किये। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Post
खड़े ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, कंडेक्टर घायल
Mon Jul 6 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधमूक वायपास में खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादस में कंडेक्टर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।पुलिस के मुताबिक रोहित प्रजापति 28 वर्ष निवासी हनुमानगंज वार्ड कुरवाई जिला बिदिशा ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like
-
1 year ago
गढ़ाकोटा में डायलिसिस मशीन का लोकार्पण
-
2 months ago
बिना दरवाजे के मकान में घुसे चोर ले गए नगदी, जेवरात