जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधमूक वायपास में खड़े ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादस में कंडेक्टर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।पुलिस के मुताबिक रोहित प्रजापति 28 वर्ष निवासी हनुमानगंज वार्ड कुरवाई जिला बिदिशा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायवरी करता है रविवार को वह ट्रक क्रमांक एमपी 09 डीके 3432 से भोपाल से जबलपुर आ रहा था.
भोपाल मार्ग बंद होने से खजरी खिरिया वायपास होते हुये नागपुर रोड हाईवे रोड होते हुये जा रहा था अंधमूक वायपास के पहले ओरियेंटल कॉलेज के सामने पहुंचा व कॉच साफ करने के लिये साईट में ट्रक रोका, उसका कंडेक्टर अयान खान कॉच साफ कर रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक टीजी 29 टी 2584 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके ट्रक में दाहिने तरफ टक्कर मार दिया जिससे उसका कंडेक्टर अयान खान जो ट्रक का सामने का कांच साफ कर रहा था गिर गया जिससे सीना व पसली में चोट आयी एवं उसका ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
