
सरई । स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब दो वर्ष पूर्व निर्मित इटमा -कोनी मार्ग इन दिनों पैदल चलने लायक भी नही रह गया है। आज मंगलवार को दोपहर के समय हुई बारिश से सैकड़ों गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई।
गौरतलब है कि इटमा-कोनी में सड़क लम्बाई दूरी ढाई किलोमीटर का निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 में हुआ था। सड़क की गांरटी अवधि समाप्त होने की तिथि 26 जून 2028 है। इसके पहले ही यह सड़क खाइनुमा गड्ढे में तब्दील हो गई। संधारण का कार्य कराया ही नही गया है, जिसके चलते सड़क में पैदल चलने के लायक भी नही है। आज हुई बारिश से सड़को के गड्ढो में पानी भर जाने के कारण कीचड़ युक्त सड़क हो गई है। यहां के रहवासियों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।
