दुर्गा वाहिनी की सभा के बाद निकला शक्ति संचलन

बुधनी। दुर्गा वाहिनी की सभा में मध्य भारत प्रांत की सह-संयोजिका मोनिका धाकड़ ने कहा कि बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं और आधुनिक संचार माध्यमों के प्रभाव से भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया. कविता सिंह ने कहा कि संस्कृति संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए. विहिप के जिला संगठन मंत्री राजू जाट ने महिलाओं को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर दिया. जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक एकता जरूरी है. ग्राम वायां में भी दुर्गा वाहिनी की बहनों ने संचलन किया.

 

Next Post

बालिकाओं को आत्मनिर्भरता और संस्कारों का दिया संदेश

Tue Oct 27 , 2026
सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में एक दिवसीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया. अतिथियों ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने और संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीत गाबा ने किया. […]

You May Like