समग्र आईडी सत्यापन 90 % होने पर ही वेतन होगा मंजूर

रीवा।प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन कोष एवं लेखा के आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से तैयार होता है. पोर्टल में प्रत्येक शासकीय सेवक की इम्पलाई प्रोफाइल बनी हुई है जिसमे समस्त विवरण दर्ज हैं. संचालक कोष एवं लेखा में इम्पलाई प्रोफाइल को समग्र आईडी से सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी पुष्पेन्द्र शुक्ला ने बताया कि सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा कार्यालय प्रमुख उनके अधीन पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन करके आधार संख्या से लिंक कराएं. समग्र आईडी अपडेशन का कार्य 25 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लें. शासन के निर्देशों के अनुसार आईएफएमआईएस पोर्टल समग्र आईडी सत्यापन कुल कर्मचारियों का 90 प्रतिशत होने पर ही कोषालय वेतन मंजूर होगा. अभी जिले के 117 आहरण संवितरण अधिकारियों का समग्र आईडी सत्यापन 90 प्रतिशत से कम है. जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि सभी शासकीय कर्मचारी इम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी को दर्ज कर सत्यापित कर सकते हैं. शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में सभी कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है.

Next Post

चुनावी रंजिश: सरपंच और परिवार पर जानलेवा हमला, छह घायल

Mon May 19 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले की नाउनकला पंचायत में सोमवार रात सरपंच प्रभुनाथ साकेत और उनके परिवार पर चुनावी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया. यह हमला रात लगभग 11:30 बजे हुआ, जिसमें सरपंच समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रभुनाथ साकेत ने बताया कि यह हमला पंचायत […]

You May Like