50 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर चेकिंग अभियान तेज

भोपाल। नगरीय पुलिस शहर में विशेष अभियान चलाते हुए नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. यातायात पुलिस ने जोन 2 में 50 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की.

अगामी नववर्ष के पूर्व संध्या एवं नववर्ष के अयोजन के दौरान नगरीय पुलिस जोन-2 चैकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है. इसके तहत रात्रि के समय चेकिंग लगाई जा रही है. नये साल में वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालको के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा तहत 50 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. ऐसे चालकों के खिलाफ ब्रीथ एनालायजर से अल्कोहल (शराब) एलीमेन्ट की जांच की जा रही है. सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुए चालानी कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

छुरीबाजी कर अडीबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue Dec 30 , 2025
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने छुरीबाजी कर अडीबाजी करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोहम्मद शारिक (21) निवासी टीलाजमालपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. शारिक ने बताया कि सोमवार को देर रात […]

You May Like