विधायक गुर्जर बोले रायसेन कांग्रेस को मिलेगा जांबाज़ जिलाध्यक्ष

रायसेन। कांग्रेस के सृजन अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में राजस्थान से आए विधायक और पर्यवेक्षक धीरज गुर्जर ने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए कर्मठ और बेदाग छवि वाले नेताओं को आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान ऐसे नेता को दी जाएगी जो सेनापति की तरह पार्टी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में ठेकेदारों से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार हो रहा है और कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की सोच को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की है, न कि केवल नेताओं की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, राजकुमार पटेल, देवेंद्र पटेल, शैलेंद्र पटेल, पवित्रा कौर, हर्षवर्धन सिंह सोलंकी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का संचालन शैलेंद्र पटेल ने किया।

Next Post

आदिनाथ भगवान को हुआ मोक्ष निकली त्रिय रथ फेरी

Wed Jun 11 , 2025
भोपाल। पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि विगत 7 दिनों से चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन आदिनाथ भगवान को अष्ट कर्मों से रहित मोक्ष की प्राप्ति हो गई. जैसे ही यह खबर की सूचना दी गई सभी में हर्ष […]

You May Like