
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने छुरीबाजी कर अडीबाजी करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी मोहम्मद शारिक (21) निवासी टीलाजमालपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. शारिक ने बताया कि सोमवार को देर रात को सलीम चौक पर आरोपी नोमान ने शराब पीने के लिए उससे रूपये मांगे. शारिक ने रूपए देने से मना किया तो आरोपी ने छुरी से उसकी जांघ पर हमला कर दिया. फरियादी ने मामले की शिकायत तुरंत ही पुलिस से की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नोमान को घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में वारदात की बात स्वीकार की. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया. आरोपी हनुमानगंज थाना इलाके का रहवासी है और उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज है.
