कांग्रेस प्रभारी दत्त ने की संगठन को लेकर चर्चा

इंदौर: कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी ने आज सुबह संगठन को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों से चर्चा की. चर्चा में पार्टी को मजबूत करने और मंडल, सेक्टर पर नियुक्तियों को लेकर एकमत होने के बात कही.प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज सुबह कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिला एवं नगर के स्थानीय नेताओं से मुलाकात की. गांधी भवन में दत्त ने स्थानीय मुद्दों के साथ संगठन के साथ कार्यकारिणी गठित करने एवं मंडल सेक्टरों में नियुक्ति को लेकर सुरजीत चड्डा और सदाशिव यादव से बात की.

साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जानकारी ली.    संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी ने बताया कि चर्चा में मुख्य रूप से इंदौर के प्रदेश प्रभारी अवनीश भार्गव, सह प्रभारी गजेंद्रसिंह सिसोदिया ,पूर्व विधायक एवं इंदौर प्रभारी रवि जोशी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, श्याम सुन्दर यादव, अनिल यादव , सुरेश मिंडा, सोनिया मिमरोट, रीता डागरे, सुदामा चौधरी, दिनेश चौहान, राजकुमार जाधव, प्रवेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.चर्चा से पहले दत्त ने स्वतंत्रता सेनानी मानक चंद मारू की पुण्यतिथि पर पुष्मांजलि अर्पित की.

Next Post

गोमट गिरी जमीन की हकदार गांधीनगर सोसायटी

Wed Jan 8 , 2025
शासन, ट्रस्ट और आईडीए की अपील खारिज इंदौर: एयरपोर्ट के आगे गोमटगिरी ट्रस्ट की जमीन की मालिक गांधीनगर सोसायटी हो गई है. मध्यप्रदेश शासन, आईडीए और ट्रस्ट की हाई कोर्ट ने अपील खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश विनोद कुमार द्विवेदी ने आज एक महत्वपूर्ण मामले में मध्यप्रदेश शासन […]

You May Like