जावर। कलेक्टर बालागुरु के ने पटवारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर के विरुद्ध अभियोजन चलाने की स्वीकृति प्रदान की है. पटवारी पर नामांतरण के एवज में आठ हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है. लोकायुक्त की शिकायत और जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि पटवारी धर्मेन्द्र सिंह राठौर भूमि नामांतरण के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं. शिकायत के सत्यापन के लिए लोकायुक्त निरीक्षक मुकेश तिवारी ने शिकायतकर्ता को डिजिटल वॉयस रिकॉर्डर उपलब्ध कराया. रिकॉर्डिंग में पटवारी द्वारा 8 हजार रुपए लेने पर सहमति व्यक्त किए जाने की पुष्टि हुई थी.
