
चौकों-छक्कों की बरसात के बीच टीम इंडिया की शानदार जीत,
इंदौर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होलकर स्टेडियम में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के साथ ही इंदौर का क्रिकेट प्रेम चरम पर पहुंच गया। टीम इंडिया की शानदार जीत से स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक खुशी से झूम उठे। हर ओर भारत की जीत का जश्न, तिरंगे की शान और टीम इंडिया के समर्थन में गूंजते नारों ने माहौल को यादगार बना दिया।