SBI कियोस्क संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप, कई ग्राहकों के पैसे हड़पने का मामला दर्ज

छतरपुर।शहर के पठापुर रोड स्थित एसबीआई कियोस्क बैंक के संचालक अरविंद रैकवार पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि उन्होंने जो पैसे जमा किए थे, वह उनके खातों में नहीं पहुंचे।

शुक्रवार दोपहर करीब 2:50 बजे पीड़ितों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला का दर्द छलका

राजाबाई प्रजापति ने बताया

मेरे खाते में 40 हजार रुपए थे। बेटे की तबीयत खराब थी, इलाज के लिए 10 हजार रुपए निकालने बैंक गई, लेकिन वहां बताया गया कि खाते में एक रुपए भी नहीं हैं। ये हमारे साथ बड़ा धोखा है। अरविंद रैकवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हमें न्याय चाहिए।”

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। इधर, पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सभी पीड़ितों की रकम वापस दिलाई जाए।

Next Post

रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हो भैरव बाबा धाम

Fri Jul 25 , 2025
रीवा।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 26 व 27 जुलाई को रीवा में आयोजित हो रहे रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में गुढ़ क्षेत्र के प्राचीन भैरव बाबा मंदिर को शामिल किए जाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है। गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री […]

You May Like