रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल हो भैरव बाबा धाम

रीवा।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 26 व 27 जुलाई को रीवा में आयोजित हो रहे रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में गुढ़ क्षेत्र के प्राचीन भैरव बाबा मंदिर को शामिल किए जाने की मांग ज़ोर पकड़ रही है।

गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को संबोधित पत्र में आग्रह किया है कि “कैमोर पर्वत श्रृंखला पर स्थित लगभग 1500 वर्ष पुराना भैरव बाबा मंदिर, भगवान शिव के भैरव रूप की 35 फीट लंबी व 14 फीट चौड़ी प्रतिमा के रूप में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर म.प्र. पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित भी है। ऐसी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर को कॉन्क्लेव में स्थान मिलना रीवा के गौरव को और समृद्ध करेगा।”

भैरव बाबा मंदिर की विशेषताएं:-

ऐतिहासिक डेढ़ हजार साल पुरानी भव्य मूर्ति,आध्यात्मिक शिवभक्तों का प्रमुख आस्था स्थल,प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल

निकटवर्ती इंडस्ट्रियल हब,गौ अभ्यारण्य व एशिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट भी समीप स्थित है।

विधायक सिंह ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि भैरव बाबा मंदिर का लोकार्पण आगामी अक्टूबर 2025 में मुख्यमंत्री मोहन यादव के कर-कमलों से प्रस्तावित है।

यह प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति विभाग, तथा रीवा कलेक्टर को सौंपा गया है।

स्थानीय जनता की भी मांग है कि गुढ़ क्षेत्र के इस गौरवशाली स्थल को रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में स्थान दिया जाए, ताकि गुढ़ को भी पर्यटन नक्शे पर विशिष्ट पहचान मिल सके।

Next Post

भारी बारिश से तवा डेम के तीन गेट खुले

Fri Jul 25 , 2025
इटारसी। इटारसी से 40 किलोमीटर दूर स्थित तवा डेम के तीन गेट इस वर्ष भारी बारिश के चलते पहली बार आज शाम को तीन-तीन फीट की ऊँचाई पर खोला गया।गेटों से करीब 14 हजार क्यूसिक पानी डिचार्ज किया जा रहा है। जिले में हरित क्रांति को लेकर बनाए गए तवा […]

You May Like