इटारसी। इटारसी से 40 किलोमीटर दूर स्थित तवा डेम के तीन गेट इस वर्ष भारी बारिश के चलते पहली बार आज शाम को तीन-तीन फीट की ऊँचाई पर खोला गया।गेटों से करीब 14 हजार क्यूसिक पानी डिचार्ज किया जा रहा है।
जिले में हरित क्रांति को लेकर बनाए गए तवा डेम में वर्तमान में जलस्तर 1159.50 फीट हो गया है। तवाडेम के गेटों से निकलने वाला हजारों क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में पहुँचेगा।डेम प्रबंधक ने तवा नदी से सटे गांवों को खाली करा दिया है।पहली बार आज तवाडेम के गेटों को डेम का जलस्तर गवर्नल लेबल पर आने के बाद खोले जा रहे है। आज खोले गए गेटों का नजारा देखने इटारसी सहित आसपास के इलाकों के पर्यटक बड़ी संख्या में तवानगर पहुंचे।
