
इंदौर. तीन इमली चौराहा, इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर यात्री बसों की व्यापक जांच अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही बसों पर नियंत्रण करना था. जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और सुरक्षा मानकों की गहनता से पड़ताल की गई.
अभियान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा और एसडीएम घनश्याम धनगर की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही. टीम ने एक-एक बस को रोककर दस्तावेजों की जांच की और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया. जांच के दौरान कई बसों में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं. प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाली कई बसों को मौके पर ही जब्त कर कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. तीन इमली चौराहा पर हुई इस कार्रवाई के दौरान बस ऑपरेटरों में भी हड़कंप मच गया. कई चालकों और संचालकों को आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट रखने की सख्त चेतावनी दी गई। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी
