
भोपाल, 22 जनवरी. गुनगा इलाके में बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक ग्राम बेरखेड़ी निवासी फारूख खां (38) बीती पंद्रह जनवरी को अपने मामू के घर ग्राम धमर्रा गया था. रात करीब साढ़े नौ बजे वापस लौटते समय मुडिय़ाखेड़ा जोड़ के पास दुपाडिय़ा रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसेसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. मंगलवार को बड़े भाई फरीद खां ने थाने जाकर अज्ञात वाहन के खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
